BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

कोरोना के चलते फीकी हुई नवरात्रों की रौनक! कमेटी प्रधान विनोद राय ने कहा सिमस मंदिर में किया जा रहा है कोविड नियमों का अनुपालन!


 लडभडोल(मंडी)!कोरोना काल के चलते पूर्व की अपेक्षा इस बार नवरात्र में बहुत कम श्रद्धालु माता सिमसा के दरबार में पहुंच रहे हैं, शारदा माता मंदिर कमेटी के सचिव  एवं पुजारी सुरेश कुमार राय ने कहा कि चैत्र नवरात्रों के महोत्सव के चलते तीसरे दिन मां सिमसा के चरणों में शीश नवाकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया उन्होंने कहा कि इसी बीच पुलिस प्रशासन द्वारा भी मंदिर पहुंचकर कोरोना नियमों का निरीक्षण किया गया, उन्होंने कहा कि कोरोना नियमों को लेकर मंदिर कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए हर संभव सुविधाएं प्रदान की जा रही है उन्होंने कहा कि भीड़ इकट्ठी ना हो इसके लिए कमेटी द्वारा भंडारे का आयोजन नहीं किया जा रहा है उन्होंने कहा कि 2020 से पहले होने वाले नवरात्रों के दौरान कमेटी द्वारा 10 दिनों तक चलने वाले अटूट दिन रात भंडारे का आयोजन किया जाता रहा हैं, उन्होंने बताया कि गत वर्ष नवरात्रों का आयोजन न होने के कारण इस वर्ष भी श्रद्धालु बहुत कम संख्या में पहुंच रहे हैं। बहरहाल कोरोना की स्थिति को देखते हुए ऐसा होना लाज़मी है। आप सब को नवरात्रि की शुभकामनाएं!


STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



 

 

Comments