BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

लडभङोल की ऊटपुर पंचायत में 36 लोगों के हुए कॉविड सैंपल!




 हाल ही में कुछ दिन पहले लडभडोल ऊटपुर पंचायत के भ्रां गांव में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया था। सामाजिक कार्यक्रम के दौरान उस व्यक्ति के संपर्क में करीब 8 दर्जन व्यक्ति उसके संपर्क में आए थे,क्षेत्र में आए दिन बढ रहे हैं। पंचायत प्रधान संजय चौहान ने पिछले कल लोगों को जो स्वेच्छा से अपना टेस्ट करवाना चाहते थे उस विषय में जानकारी दी थी। कोरोना मामलों को मद्देनजर रखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को करीब 36 लोगो की  आरटीपीसीआर के तहत सैंपलिंग की गईं, सैंपल की रिपोर्ट आगामी 48 घंटों के भीतर आएगी जोकि
रिपोर्ट नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेज दी गई है,सिविल अस्पताल लडभडोल के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर रोहित चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि ऊटपुर में 36 लोगो की आरटीपीसीआर के तहत सैंपलिंग की गई हैं, उन्होंने कहा कि जिसमें चौंतड़ा मकरीडी लडभडोल की टीम ने पूरा सहयोग दिया।

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



Comments

  1. मै सभी इलाका वासियों की ओर से माता सिमसा रानी जी से प्रार्थना करूंगा की सब ठीक ठाक हो हमारे इलाके के उपर माता सिमसा रानी जी की कृपा बनी रही।

    ReplyDelete

Post a Comment