BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

नेरी-लांगणा में तूफान ने मचाई तबाही, उखड़े पेड़ और उड़ी छतें! नेरी में बिजली का पोल गिरने से नेरी कोटला के लोग अंधेरे में!


 क्षेत्र में दिन को हुए भारी तूफान व हल्की बारिश में तूफान ने काफी तबाही मचाई | बे समय हुई इस बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया | इस तूफान में घरों के साथ लगते कई पेड़ उखड़ गए तथा कई जगह घरों की छतें भी उड़ गई | हालांकि इसमें जान-माल का कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है | पंचायत प्रधान चंद्रमणि राणा ने भी घटनास्थल का दौरा कर लोगों का ढांढस बढ़ाया |लांगणा पंचायत के नेरी गांव में इस तूफान के कारण एक बिजली का पोल भी गिर गया जिसके कारण नेरी तथा कोटला तथा अन्य गांवों में विधुत सप्लाई बंद हो गई | विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने विधुत सप्लाई बहाल करने की भरपूर कोशिश की | लेकिन ज्यादा काम होने की वजह से दो तीन परिवारों को शायद कल तक  विद्युत सप्लाई बहाल हो  पाएगी | गोपाल शर्मा कनिष्ठ अभियंता विद्युत विभाग उपमंडल मकरीड़ी के अनुसार,
" नेरी गांव में बिजली के पोल के ऊपर पेड़ गिरने के कारण कई गांवों की विद्युत सप्लाई बंद हो चुकी थी | विभागीय कर्मचारियों ने विद्युत सप्लाई बहाल करने की काफी कोशिश की लेकिन दो-तीन परिवार शेष रह गए हैं जिन्हें कल तक विद्युत  सप्लाई शुरू कर दी जाएगी |"




STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments