BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

राजकीय महाविद्यालय लडभङोल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन!


 राजकीय महाविद्यालय लडभङोल में राष्ट्र्रीय सेवा योजना  इकाई के अर्न्तगत आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का दूसरा दिन कार्यक्रम अधिकारी प्रो0 संजीव कुमार द्वारा स्वयंसेवियों के शारिरीक व बौद्धिक विकास पर व्याखान से शुरू हुआ । सुबह के सत्र में स्वयंसेवियों द्वारा स्थानीय महाविद्यालय परिसर व सिविल अस्पताल लड भडोल में साफ स्फाई व सौदर्यकरण का कार्य
किया गया । सिविल अस्पताल लड भडोल में मीना अवस्थी द्वारा स्वयंसेवियों को नेत्र रोगों, पर परेशानियों एवं उनके निवारण के बारे में भी जागरूक किया गया । सांयकालीन सत्र में स्थानीय पुलिस चौकी से श्री संजीव कुमार ने स्वयंसेवियों को यातायात नियमों, घरेलू हिंसा व नशा निवारण के बारे में जानकारी देते हुए स्वयंसेवियों का आवाह्न किया कि वे पुलिस के साथ सदा सहयोगपूर्ण रवैया रखें । द्वितीय दिवस के अन्त में विद्यार्थियों द्वारा रंगारग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



 

Comments