BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

राजकीय महाविद्यालय लड-भड़ोल में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (छै) षिविर आरम्भ



लड-भड़ोल, आज राजकीय महाविद्यालय लड-भड़ोल में राष्ट्रीय सेवा योजना (छै) के सात दिवसीय षिविर का आरम्भ कार्यक्रम अधिकारी सहायक आचार्य संजीव कुमार की देख-रेख में आरम्भ हुआ। इस षिविर में महाविद्यालय के 50 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं षिविर का आरम्भ स्थानीय महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य प्रो0 संजीव कुमार द्वारा स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में जानकारी प्रदान करके किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम अधिकारी ने स्वयंसेवियों को षिविर की सम्पूर्ण जानकारी मुहैया कराई। प्रथम दिवस के सुबह के सत्र में स्वयंसेवियों द्वारा स्थानीय गाँव के जलस्त्रोतों की साफ-सफाई की गई तथा लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। षाम के सत्र की षुरूआत श्री रणजीत सिंह रांगड़ा द्वारा जीवन के विभिन्न मूल्यों, जीवन में सफलता प्राप्त करने के तरीकों, हमारे जीवन में माता-पिता एवं गुरूजनों का महत्त्व, सोषल मीडिया, व्यक्तित्व विकास आदि विषयों पर व्याख्यान देकर की गई। स्वयंसेवियों द्वारा विभिन्न विषयों के ऊपर स्त्रोत व्यक्ति से सवाल-जबाव किए गए। स्वयंसेवियों के प्रष्नों का श्री रणजीत सिंह रांगडा द्वारा भली-भान्तिपूर्वक जबाव दिए गए। षिविर के सांयकालीन सत्र में स्वयंसेवियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। षिविर के प्रथम दिवस में प्रो0 संजीव कुमार एवं डॉ0 चंचल षर्मा विषेष रूप से उपस्थित रहे।

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



Comments