BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

लडभङोल में स्टाफ नर्सों की कमी को मद्देनजर रखते हुए जोगिंदर नगर से 2 स्टाफ नर्स को किया डेप्यूट!


 लडभडोल क्षेत्र के सिविल अस्पताल में करीब 1 सप्ताह पहले स्टाफ नर्स की तबादले के बाद सिर्फ एक ही स्टाफ नर्स मौजूद रह गई थी, स्टाफ की कमी के कारण यहां तैनात चार चिकित्सकों द्वारा लिखित तौर पर विभागीय उच्च अधिकारियों को स्टाफ की कमी के बारे में अवगत कराया गया था और सभी चिकित्सकों ने इमरजेंसी सेवा बंद कर रखी है अगर ज्यादा ही कोई इमरजेंसी के आएगा तो चिकित्सक ऑन कॉल अपनी सेवाएं देंगे, जबकि सामान्य बीमार व्यक्ति को चेक नहीं किया जाएगा, जिसके चलते मरीजों की समस्याओं को मद्देनजर रखते हुए विभाग द्वारा जोगिंद्रनगर से 2 स्टाफ नर्सों के बतौर डेपुटेशन के आदेश सिविल अस्पताल लडभडोल के लिए किए गए हैं। इस बारे में मंडी सीएमओ डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने कहा कि सिविल अस्पताल लडभडोल के लिए 2 स्टाफ नर्स के आर्डर डेपुटेशन के तौर में किए गए हैं, उन्होंने कहा कि जब तक अस्पताल में रेगुलर स्टाफ नर्सों की नियुक्ति नहीं हो जाती है, तब तक ये स्टाफ नर्स लडभडोल में भी अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी।

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



Comments