BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

POLIO VACCINE! लडभड़ोल क्षेत्र में 14 फरवरी को 73 बूथों में 4316 बच्चे गटकेंगे "दो बूंद जिंदगी की"!


 खंड चिकित्सा कार्यालय लडभड़ोल के अंतर्गत आने वाले पीएचसी पंडोल, लांगणा, मकरीड़ी, चौंतड़ा व
सिविल अस्पताल लडभड़ोल क्षेत्र के शून्य से पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों को पल्स पोलियो अभियान के तहत 14 फरवरी रविवार को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।इस पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए 300 से अधिक कर्मचारी जिनमें स्वास्थ्य कर्मचारी आयुर्वेदिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपनी सेवाएं देंगे इसके अलावा 15 सुपरवाइजर भी अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। बीएमओ लडभडोल अरुणा सिंगला ने बताया कि अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाने तथा लोगों की सुविधा के लिए खंड क्षेत्र में 73 पोलियो बूथ लगाए जाएंगे।उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत खंड क्षेत्र के शून्य से पांच वर्ष तक की आयु के लगभग 4316 शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

 

Comments