BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

CORONA UPDATE :- लडभङोल क्षेत्र के गांव टौर के एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की हुई मृत्यु!


 लडभड़ोल क्षेत्र की बाग पंचायत के गांव टौर में एक अधेङ व्यक्ति की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अधेङ व्यक्ति का  टैस्ट पिछले दिनों हुआ था जिसमें ये कोरोना संक्रमित पाया गया था। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह व्यक्ति  मरीज डायबिटीज रोग से भी पीड़ित था। व्यक्ति टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती था। इस अधेड़ व्यक्ति की उम्र 63 वर्ष बताई जा रही हैं। टांडा में पिछले दिन करीब 1:00 बजे इस व्यक्ति की मौत हो गई। मंडी सीएमओ डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि लडभड़ोल के एक अधेड़ व्यक्ति की मृत्यु हुई हैं। हम इस व्यक्ति के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं और परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जाहिर करते हैं। हमारी जनता से अपील है कि संक्रमण को हल्के में ना लें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित रहें तथा दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित बनाए रखें। LADBHAROLNEWS.COM

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments