BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

CORONA UPDATE :- लडभङोल में 8 लोग पाए गए कोरोना संक्रमित, 17 दिनों के लिए किए गए होम आइसोलेट!

 

लडभड़ोल में कोरोना का कहर लगातार जारी है। लडभड़ोल में  8 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। प्राप्त जानकरी के अनुसार सोमवार को सिविल अस्पताल लडभड़ोल में कुल  13 लोगो की रैपिड एंटीजन के तहत सैंपलिंग हुई थी जिसमें एक ही परिवार के 10 सदस्यों शामिल थे
जिनमें से 8 सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 2 की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है वहीं अन्य तीन लोगों की रिपोर्ट भी नेगेटिव पाई गई है। इससे पहले भी पिछले सप्ताह 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। सैंपल कलेक्शन टीम में टीम इंचार्ज अंकुश भारद्वाज, लैब टेक्नीशियन विनोद कुमार, स्वास्थ्य कर्मचारी संजय शर्मा, आदि मौजूद रहे। मामले की पुष्टि करते हुए सीएमओ मंडी डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने कहा कि 8 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें 17 दिनों तक होम आइसोलेट किया गया है। हमारी जनता से अपील है कि संक्रमण को हल्के में ना लें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें! धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

 

Comments