BREAKING NEWS:

लडभड़ोल:- आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में 'समर मेला कमाल की तैयारी' का शानदार आयोजन, बच्चों और माताओं में दिखा भारी उत्साह

Image
लडभड़ोल( मिंटू शर्मा) (मंडी): आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में आज 'समर मेला कमाल की तैयारी' कैंप का बेहद सफल और उत्साहजनक आयोजन किया गया। इस विशेष मेले में पंचायत लडभड़ोल की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कैंप का मुख्य उद्देश्य खेल-खेल में बच्चों के मानसिक व शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देना था। ​7 आकर्षक स्टालों के जरिए दी गई शिक्षा ​इस कैंप में 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों और उनकी माताओं ने विशेष रूप से शिरकत की। मेले को बेहद आकर्षक और ज्ञानवर्धक बनाने के लिए 7 अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे। इन स्टालों के माध्यम से बच्चों को रटने के बजाय खेल-खेल में और मनोरंजक गतिविधियों के जरिए शिक्षा प्रदान की गई। ​खास बात: खेल और पढ़ाई के इस अनोखे संगम को देखकर बच्चे और उनकी माताएं बेहद उत्साहित नजर आईं। माताओं ने भी गतिविधियों में हिस्सा लेकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। ​इन कार्यकर्ताओं ने संभाला मोर्चा ​इस पूरे भव्य कार्यक्रम और कैंप की व्यवस्था को सफल बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। कार्यकर्ता अर्चना देवी, रीना देवी, पूनम देवी और शमा शर्मा ने पूरे कार्यभार को बेहद...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लडभङोल में नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा का हुआ आयोजन!


जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया,जिसमे छठी कक्षा के लिए शनिवार को स्कूल प्रधानाचार्य वासुदेव जसवाल की अगुवाई में आयोजित की गई,कोरोना काल को  मध्य नजर  रखते हुए सभी परीक्षार्थियों की थर्मल स्कैनिंग सैनिटाइजर करने के बाद परीक्षा के लिए सामान्य दूरी का विशेष ध्यान रखा गया,जवाहर नवोदय पंडोह  परीक्षा पर्यवेक्षक  वीरेंद्र सिंह ने बताया कि  इस परीक्षा के लिए कुल 150 बच्चों ने आवेदन किया था जिसमें से 98 बच्चे ही उपस्थित हुए जबकि 52 बच्चे अनुपस्थित रहे, उधर इस परीक्षा को लेकर बच्चों में उत्साह जैसा माहौल देखा गया बच्चे अपने अभिभावकों के साथ सुबह 8:00 बजे से पहले ही आने शुरू हो गए थे जबकि परीक्षा का समय 11:30 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया था।इस परीक्षा के मौके पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निमेलरी के  प्रधानाचार्य शंभू राम ठाकुर, शमशेर ठाकुर विशाल अशोक संजय कपूर नीरज शर्मा आदि  उपस्थित रहे। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM





STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments