BREAKING NEWS:

लडभड़ोल:- आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में 'समर मेला कमाल की तैयारी' का शानदार आयोजन, बच्चों और माताओं में दिखा भारी उत्साह

Image
लडभड़ोल( मिंटू शर्मा) (मंडी): आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में आज 'समर मेला कमाल की तैयारी' कैंप का बेहद सफल और उत्साहजनक आयोजन किया गया। इस विशेष मेले में पंचायत लडभड़ोल की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कैंप का मुख्य उद्देश्य खेल-खेल में बच्चों के मानसिक व शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देना था। ​7 आकर्षक स्टालों के जरिए दी गई शिक्षा ​इस कैंप में 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों और उनकी माताओं ने विशेष रूप से शिरकत की। मेले को बेहद आकर्षक और ज्ञानवर्धक बनाने के लिए 7 अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे। इन स्टालों के माध्यम से बच्चों को रटने के बजाय खेल-खेल में और मनोरंजक गतिविधियों के जरिए शिक्षा प्रदान की गई। ​खास बात: खेल और पढ़ाई के इस अनोखे संगम को देखकर बच्चे और उनकी माताएं बेहद उत्साहित नजर आईं। माताओं ने भी गतिविधियों में हिस्सा लेकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। ​इन कार्यकर्ताओं ने संभाला मोर्चा ​इस पूरे भव्य कार्यक्रम और कैंप की व्यवस्था को सफल बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। कार्यकर्ता अर्चना देवी, रीना देवी, पूनम देवी और शमा शर्मा ने पूरे कार्यभार को बेहद...

बघैर रक्तल पंचायत बनाने के लिए ग्रामीणों ने विधायक प्रकाश राणा का किया साभार धन्यवाद!


विकास खंड चौंतड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत तुल्लाह का पुर्नगठन कर बघैर-रक्तल एक नई पंचायत गठन करने को लेकर स्थानीय लोगों ने विधायक प्रकाश राणा का आभार व्यक्त किया। नवगठित बघैर-रक्तल पंचायत से संबंधित ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मंडल आज जोगिन्दर नगर के विधायक प्रकाश राणा से उनके निवास स्थान में मिला तथा पंचायत गठन को लेकर उनका आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर विधायक प्रकाश राणा ने पंचायत गठन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले पंचायत चुनावों में ऐसे व्यक्ति को पंचायत प्रधान चुनकर भेजें जो उनके विकास के लिए बेहतर कार्य करने में सक्षम हो।

दीपावली की जोगिन्दर नगर वासियों को दी बधाई! 

जोगिन्दर नगर के विधायक प्रकाश राणा ने दीपावली पर्व की क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि यह क्षेत्र निरन्तर आगे बढ़े तथा यहां के लोगों की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करे। उन्होने कहा कि दीपों का यह त्यौहार लोगों में आपसी सदभाव, मेल मिलाप के साथ-साथ प्रेमभावना को भी मजबूत बनाता है। विधायक महोदय ने कहा  की उन्होने प्रत्येक जोगिन्दर नगर वासी के लिए यह त्यौहार खुशियां व समृद्धि लेकर आए, इस बात की ईश्वर से कामना की है। हमारी तरफ से भी आप सब को धनतेरस और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! धन्यवाद!LADBHAROLNEWS.COM

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments