BREAKING NEWS:

लडभड़ोल:- आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में 'समर मेला कमाल की तैयारी' का शानदार आयोजन, बच्चों और माताओं में दिखा भारी उत्साह

Image
लडभड़ोल( मिंटू शर्मा) (मंडी): आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में आज 'समर मेला कमाल की तैयारी' कैंप का बेहद सफल और उत्साहजनक आयोजन किया गया। इस विशेष मेले में पंचायत लडभड़ोल की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कैंप का मुख्य उद्देश्य खेल-खेल में बच्चों के मानसिक व शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देना था। ​7 आकर्षक स्टालों के जरिए दी गई शिक्षा ​इस कैंप में 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों और उनकी माताओं ने विशेष रूप से शिरकत की। मेले को बेहद आकर्षक और ज्ञानवर्धक बनाने के लिए 7 अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे। इन स्टालों के माध्यम से बच्चों को रटने के बजाय खेल-खेल में और मनोरंजक गतिविधियों के जरिए शिक्षा प्रदान की गई। ​खास बात: खेल और पढ़ाई के इस अनोखे संगम को देखकर बच्चे और उनकी माताएं बेहद उत्साहित नजर आईं। माताओं ने भी गतिविधियों में हिस्सा लेकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। ​इन कार्यकर्ताओं ने संभाला मोर्चा ​इस पूरे भव्य कार्यक्रम और कैंप की व्यवस्था को सफल बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। कार्यकर्ता अर्चना देवी, रीना देवी, पूनम देवी और शमा शर्मा ने पूरे कार्यभार को बेहद...

सराहनीय! बैहला के विशाल कुमार को करसाल में सड़क किनारे पड़ा मिला बेढलू गांव के जोगिंदर सिंह का पर्स! पर्स वापिस कर पेश की इमानदारी की मिसाल!


लडभङोल के बेढलू गांव के जोगिंदर सिंह का पर्स बैजनाथ वाया कुंसल ठारा जाते हुए रोड पर कहीं गिर गया था जिसमें कैंटीन कार्ड, atm कार्ड, आधार कार्ड, पैनकार्ड और पैसे थे। इस खबर का पता चलने पर LADBHAROLNEWS.COM ने जन संदर्भ के लिए एक सूचना जारी की थी। खोया हुआ पर्स विशाल कुमार निवासी गांव बैहला डाकघर घमीरू को मिला। विशाल कुमार मिस्त्री का काम करते हैं और कल जब वह करसाल से काम करके घर वापस आ रहे थे तो उन्हें मार्ग में करसाल के पास एक पर्स मिला और जब उन्होंने हमारे वैबचैनल पर जारी सूचना को पढ़ा तो पर्स के मालिक जोगिंदर सिंह से संपर्क किया और उन्हें उनका पर्स लौटाया। इस तरह विशाल कुमार ने इमानदारी की मिसाल पेश की है जिसके लिए हम उनकी सराहना करते हैं। पर्स वापस मिलने के लिए हम जोगिंदर सिंह को बधाई देते हैं और सहयोग करने के लिए जनता को धन्यवाद देते हैं। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments