BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

विधायक प्रकाश राणा ने नवरात्रि के उपलक्ष्य पर रोपङी-कलैहङू पंचायत के सती माता मंदिर में नवाया शीश!


आज विधायक प्रकाश राणा जी रोपड़ी-क्लैहडू पंचयात के सत्ती माता मन्दिर में शीश नवाजा व जनता की खुशहाली के लिए माता सत्ती से अरदास की। रोपड़ी क्लैहडू की जनता ने सड़क पर हुई 4 किलोमीटर टायरिंग के लिए विधायक प्रकाश राणा जी का तहे दिल से धन्यवाद किया। और उन्होंने विधायक जी से आग्रह किया कि अगले सत्र में जो 2 किलोमीटर टायरिंग बची है उसे भी पूरा करने की कृपा करें। यहां की जनता आपकी बहुत आभारी रहेगी व भविष्य में भी यहां की जनता का समर्थन आपको ही मिलेगा। विधायक जी ने  सत्ती माता मंदिर के लिए सड़क बनाने की बात कही। उन्होंने वहां पर मौजूद समस्त जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजनीति से दूर रहें और सच्चाई का साथ दें। राजनीति करने के लिए अभी 2 साल से ज्यादा समय है।  अभी समय है विकास करने का ओर विकास को महत्व दें। जब चुनाव का समय आएगा तब आपने किसके साथ चलना है किसके साथ नही वह आप जनता की इच्छा है। आज जोगिन्दर नगर के लिए करोड़ों की स्कीमें लेकर आए हैं और 36 करोड़ पानी की स्कीम का काम जल्दी ही पूरा होने वाला है। आज लड़-इलाका के लिए एक 48 करोड़ की सिंचाई की स्कीम तो बिहुँ,नोहली, भराड़ू के लिए पीने के पानी की 10 करोड़ की स्कीम लाये हैं। तो वहीं चौंतड़ा क्षेत्र के लिए भी 55 करोड़ की सिंचाई की स्कीम जल्दी ही स्वीकृत होने वाली है। हम वोटों की राजनीति से कोसों दूर है। पहले हम देखते थे कि वोटों की राजनीति होती थी। पर हमें उसपे ध्यान नही देना है। विधायक जी ने विभागीय अधिकारियों को आदेश दिए कि जल्दी ही मच्छयाल से घरवासड़ा रोड़ को गाड़ी योग्य बनाएं। आगे विधायक जी ने वहाँ के श्मशान घाट के लिए एक सोलर लाइट देने की भी घोषणा करी। साथ मे ही बागोड़ा से रोपड़ी तक गाड़ी योग्य बनाने की बात कही। और विधायक जी ने कहा कि इस सड़क की 14 करोड़ की डीपीआर तैयार है। ओर नावर्ड में इसको डाल दिया गया है। विधायक जी खुड्डी के सुबह शाम बस चलाने की बात कही। जनता की मांग के अनुसार धरोटी से भरोण टैंक में पानी डालने के विभागीय अधिकारियों को आदेश दिए। व भरोण गांव के लिए भी नई पाइपें स्वीकृत कर दी गई हैं। सरोहली वाली बस को भी जोल तक जाने के आदेश HRTC को कर दिये।  विधायक जी ने कहा कि हमारा एक ही लक्ष्य है सबका साथ सबका विकास।

Comments