BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

स्वास्थ्य शिक्षक शशि कुमार की अध्यक्षता में लडभङोल के गंगोटी में मनाया गया राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण कार्यक्रम!


 लडभड़ोल क्षेत्र के गांव गंगोटी में  राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण कार्यक्रम दिवस मनाया गया जिसकी अध्यक्षता स्वास्थ्य शिक्षक शशि कुमार ने की। स्वास्थ्य शिक्षक शशि कुमार ने बताया कि आयोडीन की कमी से घेंघा गले मे सूजन, गर्दन में सूजन, बालों का झड़ना, याददाश्त का कमजोर होना, गूंगापन,बहरापन, मरे हुए बच्चे का जन्म या पैदा होते ही बच्चा मर सकता है, उन्होंने कहा कि महिलाओं में मासिक धर्म मैं अधिक खून का बहना आदि और गले में जलन मुंह के स्वाद का बिगड़ना व्यवस्था घबराहट आदि हो सकती है, उन्होंने कहा कि आयोडीन की कमी को पूरा करने के लिए घरों में आयोडीन युक्त नमक का इस्तेमाल करें और जो नमक सब्जी में डालना है उसे सब्जी बनाकर बाद में डालें नमक को शीशे वाले डिब्बे में बंद करके रखें, 4 डिब्बे को समय समय में साफ करते रहें। उन्होंने कहा कि 1 वर्ष से छोटे शिशु को 50 से 90 माइक्रोग्राम 1 से 11 वर्ष तक के बच्चों को 90 से 120 माइक्रोग्राम, व किशोरियों को 90 से 120 माइक्रोग्राम गर्भवती महिलाओं को 200 से 220 माइक्रोग्राम दूध पिलाने वाली माताओं को ढाई सौ से 290 माइक्रोग्राम प्रति दिन लेना चाहिए, और साथ में टीवी रोग कुष्ठ रोग मलेरिया डेंगू अनीमीया, कैंसर कोरोना स्वाइन फ्लू,स्क्रब टाइफस , वह स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर राजमल प्यार चंद अध्यापक व आशा देवी मीना देवी और पटना देवी रीमा देवी अनु देवी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही।

Comments