BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

लडभङोल क्षेत्र के गांव भ्रां में क्रिकेट टूर्नामेंट की हुई ओपनिंग!

 

17 अक्टूबर 2020 यानी आज से लडभङोल की ऊटपुर पंचायत के गांव भ्रां में क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गए हैं। आज गांव भ्रां में क्रिकेट टूर्नामेंट की ओपनिंग की गई। इसी गांव के सीनियर सिटीजन  श्री दिलीप सिंह चौहान ने इस टूर्नामेंट की ओपनिंग की। इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को 7100/- रुपए की धनराशि और रनर अप्प टीम को ₹3100 की धनराशि इनाम में दी जाएगी। इस प्रतियोगिता के लिए एंट्री फीस ₹1000 रखी गई है। इस प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज अवार्ड भी दिए जाएंगे। अंपायर का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा। बदतमीजी करने वालों को डिसक्वालीफाई कर दिया जाएगा। अगर इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों की संख्या अधिक होती है तो इनामी राशि और भी बढ़ सकती है। तो फिर देर किस बात की है? इच्छुक खिलाड़ी रहें तैयार और वो ले सकते हैं इस प्रतियोगिता में भाग और दिखा सकते हैं अपने जौहर! धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM








Comments