BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

सैंज की बेटी शीतल ठाकुर को बधाई हो! नीट की परीक्षा पास कर के किया नाम रोशन!


अगर मेहनत करने का जज्बा ओर हौसले बुलंद हो तो कोई भी कार्य कठिन नही होता है इस वाक्य को सिद्ध करके सैंज घाटी के रैला पँचायत की शीतल ठाकुर ने सिद्ध कर के दिखाया है ! शीतल ने नीट परीक्षा में 518 अंक प्राप्त करके अपनी जन्मभूमि रैला ओर घाटी का नाम रोशन किया है !शीतल की प्रारंभिक से लेकर बारहवीं तक कि पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय सैंज में हुई है ! उसके बाद शीतल ने न्यूक्लियस ऐकेडमी से कड़ी मेहनत करके नीट की परीक्षा पास की है  शीतल ने इस सफलता का श्रेय न्यूक्लियस ऐकेडमी के शिक्षकों  ओर  ओर अपने माता पिता के मार्गदर्शन को दिया है  शीतल ने बताया है उन्होंने माहौल में पीजी लेकर 1 साल तैयारियां की अनुरक्त अध्ययन एवं न्यूक्लियस एकेडमी के डाउट सेशन से उन्हें बहुत फायदा मिला है शीतल ने बायोलॉजी में 98 परसेंट एवं फिजिक्स में 98% अंक प्राप्त किए हैं शीतल के पिता बालमकुंद स्वउद्यमी हस्तशिल्प कार है उन्होंने कहा है कि मुझे अपनी बेटी पर गर्व है जिसने नीट की परीक्षा पास की है जो मेरे लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। हमारी तरफ से शीतल ठाकुर और उसके परिजनों को बहुत-बहुत बधाई और शीतल को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं! धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM


Comments

Post a Comment