BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

22 अक्तूबर 2020 को विधायक प्रकाश राणा लांगणा और खङीहार में सुनेंगे जनसमस्याएं!


22 अक्टूबर 2020 को जोगिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान  जनता से  फिर से रूबरू होंगे। जोगिन्दर  नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश चंद राणा के अनुसार वह अपने निवास स्थान व विभिन्न पंचायतों में जा जाकर लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए दिन-रात प्रयासरत हैं | अपने जनसंपर्क अभियान की इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आगामी 22 तारीख को लांगणा  व  खड़ीहार पंचायत का दौरा करेंगे  तथा क्षेत्र में चल रहे विकासात्मक कार्यों का भी जायजा लेंगे  तथा लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे | सुबह लगभग 11:30 बजे लांगणा  व दोपहर 2:00 बजे खड़ीहार  पंचायत में जनता से रूबरू होंगे |  विकासात्मक कार्यों के ऊपर नुक्कड़ सभाएं करेंगे तथा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का भी जायजा लेंगे और  लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे | इस दौरान विभागों  के सभी उच्चाधिकारी भी मौजूद रहेंगे | समस्त लांगणा व खड़ीहार पंचायत के लोगों से युवा विकास मंच अपील करता है कि सभी  अपना कीमती समय देकर  विधायक महोदय को अपनी समस्याओं से अवगत करवाएं और  क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर अपनी आवाज़ उठाएं | धन्यवाद!LADBHAROLNEWS.COM के लिए पत्रकार राजमल राणा की रिपोर्ट! LADBHAROLNEWS.COM

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद। 

Comments