BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

जोगिंदर नगर एसडीएम श्री अमित मेहरा ने FIT INDIA PROGRAMME के अंतर्गत लड़कियों की FIT INDIA RUN को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना!


17 सितंबर से 20 अक्टूबर तक सरकार ने प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर कोरोना की स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर को ध्यान में रखते हुए युवाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी को सुनिश्चित बनाते हुए    FIT INDIA FREEDOM RUN को आयोजित करने का फैसला लिया है और आज इसी कार्यक्रम के अंतर्गत परम श्रेष्ठ एथलेटिक्स केंद्र जोगिंदर नगर में लड़कियों के लिए FIT INDIA FREEDOM RUN का आयोजन किया गया। जोगिंदर नगर के एसडीएम श्री अमित मेहरा ने  FIT INDIA PROGRAMME के तहत लड़कियों को हरी झंडी दिखाकर रनिंग के लिए रवाना किया। इस दौरान एथलेटिक्स कोच गोपाल ठाकुर भी उपस्थित रहे। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM


STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM


Comments