BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

दुखद समाचार! बैजनाथ में सेफ्टी टैंक में पाइप लगा रहे कारीगर की हुई मृत्यु, एक अन्य मजदूर हुआ घायल!

बैजनाथ पपरोला न्यूज़ के अनुसार बैजनाथ के घिरथौली के साथ लगते पंतेहङ में सेफ्टी टैंक में बनी गैस की चपेट में आने से एक मिस्त्री की मौत हो गई और उसे बचाने के लिए गड्ढे में उतर आए करने मजबूर भी बेहोश हो गया। पुलिस के अनुसार पंतेहङ में संतोष कुमार के घर पर बने सेफ्टी टैंक में यह दोनो काम कर रहे थे और इस दौरान मिस्त्री शक्ति चंद निवासी कुंसल -ठारा गधे के अंदर उसे और एक पाइप फिट करने लगे कि अचानक वो गड्डे की अंदर ही बेहोश हो गए। उन्हें उठाने के लिए गया मजदूर मोहम्मद आलम भी बेहोश हो गया। जैसे ही इस बात की सूचना अन्य लोगों को लगी तो उन्होंने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और उन दोनों लोगों को गड्डे से बाहर निकाला। दोनों को तुरंत बैजनाथ हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने शक्ति चंद्र पुत्र स्वर्गीय बालक राम निवासी कुंसल-ठारा को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे व्यक्ति मोहम्मद आलम का बैजनाथ हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि यह हादसा गड्ढे में बनी गैस के कारण हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हम इस दुर्घटना पर गहन अफसोस जाहिर करते हैं और मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर करते हैं। LADBHAROLNEWS.COM
STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM
LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments