BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

BREAKING NEWS :- कोरोना ने हिमाचल में तोङे पिछले रिकार्ड, एक दिन में ही कोरोना के 110 नए केस!


पिछले कल हिमाचल प्रदेश में कोरोना का पिछला रिकॉर्ड टूट चुका है क्योंकि  एक दिन में ही प्रदेश में 110 नए मामले सामने आए हैं।  सोलन से 42, शिमला से 23, सिरमौर से 21, कांगड़ा से 12, बिलासपुर से 3, चंबा-हमीरपुर-ऊना-मंडी से 2-2 केस और कुल्लू से एक नया मामला सामने आया है। सिरमौर जिले के शहर नाहन का गोविंदगढ़ मोहल्ला कोरोना का गढ़ बन गया है जहां पर  शाम को 15 नए केस सामने आए हैं जिनमें 13 वर्ष लेकर 72 वर्ष की आयु के लोग शामिल हैं। प्रदेश को आवागमन के लिए खोलते ही संक्रमण के केसों में रिकार्ड तोड़ वृद्धि हो गई है। अब तक हिमाचल में 1631 केस सामने आए हैं जिनमें से 538 केस एक्टिव है और 1071 मरीज ठीक हुए हैं। मौजूदा हालत को देखते हुए भीड़ में जाने से परहेज कीजिए और अगर बाहर जाते हैं तो मास्क और सैनेटाईजर के प्रयोग के साथ सोशल डिस्टेंस मेंटेन करना ना भूलें। धन्यवाद!LADBHAROLNEWS.COM
STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM
LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



Comments

Post a Comment