BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

चामुंडा मंदिर (कांगङा) के समीप भीषण तूफान से हुई भारी तबाही, चार लोग हुए घायल!


श्री चामुंडा मंदिर के समीप डाढ में शुक्रवार को दोपहर बाद आए भीषण तूफान तथा बारिश के कारण दो भारी भरकम पेड़ समीप की दुकानों पर जा गिरे, जिसमें चार लोग चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें डा राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टाण्डा भेजा गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों के अलावा यातायात पुलिस के मुख्य आरक्षी वीरेंद्र सिंह ने घायलों को बाहर निकलने में मदद की।

‌‌‌पालमपुर पुलिस के एएसआई चमन लाल के मुताबिक सब्जी की दुकान में बैठे अनित राणा, सुभाष, ओम प्रकाश तीनों डाढ निवासी तथा जमानाबाद का पंकज कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें टांडा भेजा गया, जबकि अन्य व्यक्ति प्यारे लाल‌ जो पास ही खड़ा था को मामूली चोट आईं हैं।


इसके अलावा तीन‌ दुकानों सहित दो स्कूटर, एक वाईक, एक टैंपाें, तीन कारें चपेट में आने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बिजली के पोल टूटन से समूचे क्षेत्र में बिजली गुल रही। यातायात भी बाधित रहा। वही, एसडीएम पालमपुर धर्मेश रामौत्रा ने बताया कि प्रशासन टीम ने मौके पर जा कर नुकसान का आकलन किया। वहीं, तहसीलदार को टांडा भेज कर घायलों को फौरी राहत प्रदान की गई। LADBHAROLNEWS.COM प्राकृतिक आपदा के कारण हुई  तबाही पर अफसोस जाहिर करता है।

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM





Comments