BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

गाय बेचकर मोबाइल खरीद कर बच्चों को देने वाले की खबर पहुंची बॉलीवुड हीरो सोनू सूद तक, कहा करेंगे कुलदीप की सहायता!



कुलदीप की सहायता को सोनू सूद आएंगे आगे!
गरीबी से भारी पड़ी थी अफसरों की मार!

अभिनेता सोनू सूद ने हिमाचल सरकार को सिर्फ एक ट्वीट से पछाड़ कर रख दिया है। सोनू सूद कहा है कि वह कुलदीप की गाय को वापिस लेने के लिए काम करेंगे। हैरानी की बात है कि हजारों किलोमीटर दूर मुम्बई में सोनू का दिल पसीज गया,पर हिमाचल सरकार के नुमाइंदों पर अभी तक कोई असर नहीं हुआ है। क्या आपको मालूम है कि फौरी तौर पर राहत की जगह कुलदीप को आफत के सिवाए कुछ नहीं मिला है ? 

मीडिया पर खबर के आने के बाद स्थानीय विधायक रमेश चंद धवाला मौके पर गए और पूरी शराफत के साथ जो दो हजार रुपए जेब मे थे वह दे दिए और साथ ही यह माना कि गरीब कुलदीप की हालत और हालात सच मे दयनीय हैं, नारकीय हैं। इसके बाद धवाला के आदेशों पर सरकारी नफरी पड़ताल के लिए अगले दिन कुलदीप के घर पहुंची। पर क्या आपको मालूम है कि वहां पर क्या सीन क्रिएट हुआ ? 

सरकारी फौज की कवायद ऐसी थी मानों गुम्मर गांव में कोई आतंकी पकड़ा गया था और यह लोग उसकी धर-पकड़ के लिए पहुंचे हुए थे । कुलदीप की माली हालत खंगालने के लिए पूरा रिकॉर्ड खंगाला गया। बच्चे किस तरह से प्राइवेट स्कूल में पढ़ रहे हैं,इसकी छानबीन की गई । पता लगाया गया कि कितनी एडमिशन फीस जमा करवाई गई और कितने को किताबें कुलदीप ने खरीद कर बच्चों को मुहैया करवायीं ? मसला यहीं नहीं रुका । 

कुलदीप ने कब गाय बेची और कब मोबाइल लिया इसकी परतें भी उधेड़ी गईं । यहां भी मन नहीं भरा तो मोबाइल को लेकर गहरी पड़ताल सीबीआई की तर्ज पर की गई। पहले यह बोला गया कि भैया, मोबाइल का बिल दिखाओ । फिर कहा गया कि मोबाइल का डिब्बा दिखाओ । यानि कुलदीप की गरीब के कपड़े इस तरह से उतारे गए,जिस तरह से शायद आज तक गरीबी ने भी उसको निर्वस्त्र नहीं किया होगा ।

कुलदीप के बच्चों की किताबों की नुमाइश उन कुर्सियों पर इस तरह से बिछा कर की गई,जिस तरह  सजा कर पुलिस और फौज के लोग आतंकियों से बरामद हथियारों को मीडिया के सामने प्रदर्शनी के लिए रखते हैं। बाद में अफसरी जमात ने माना कि कुलदीप गरीब है। पर सवाल यह है कि आखिर पड़ताल का यह रवैया क्या था ? सवाल यह भी हैं कि क्या ...

1) कुलदीप कौन सा ऐसा टैक्स चोर था जो उससे स्कूल के एडमिशन फीस के कागज मांगे गए ? 

2) मोबाइल बिल और मोबाइल के डिब्बे की पड़ताल क्यों अहम थी ? 

3) कुलदीप के बच्चों की किताबों की नुमाइश क्यों करवाई गई ? सोचा किसी ने तब बच्चों के मन मे क्या दर्द हुआ होगा ? 

4) पड़ताल का मुद्दा क्या यह था कि कोई गरीब अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल में कैसे पढ़ा सकता है ? 

5) क्या पेट काट कर बच्चों को पढ़वाना कानून के खिलाफ है ? 

6) आपको कुलदीप की गरीबी का सच देखने के लिए भेजा गया था या फिर उसकी गरीबी की नुमाइश करने को ? 

यह भी इसी मामले से जुड़ी हकीकत है कि सियासत की मार में भी कुलदीप की गरीबी को सियासी अमीरों ने हथियार बना लिया। एक बड़ा कुनबा यह साबित करने में लग गया कि कुलदीप बेईमान है। सरकारी टीम ने बयान दिया कि वह कुलदीप को पुनः गाय देने के लिए आए थे। पर कुलदीप ने मना कर दिया। कोई इनसे पूछे कि सरकार ने गाय देने को कहा था या फिर नरक में बैठे कुलदीप और उसके परिवार को राहत देने के लिए ? धर्म के मुताबिक तो वैतरणी पार करने के लिए गाय का दान करना ग्रँथों में लिखा ही हुआ है । 

पर सरकारी अमले से इस बात का जबाव जरूर चाहिए कि क्या कुलदीप कोई बड़ा टैक्स चोर है ? कोई बड़ा घोटालेबाज है ? बच्चों के सामने ऐसी पड़ताल क्या जायज थी ? कुलदीप तो आपके मांगे हर कागज को तभी पेश करता रहा । आज चार दिन बाद भी आप लोगों ने जमीन पर कुलदीप को ऐसा क्या दिया जिससे कोई यह कह पाता कि सरकार ने अपना फर्ज निभा दिया ? आप लोग तो अपनी ठसक के बोझ से जमीन पर बैठे कुलदीप को पाताल में ही भेज कर आए थे...                  साभार:- दरअसल
"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM


Comments