BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

खुशखबरी! 30-30 लाख रुपए की लागत से बनान्दर और चौंतङा में शीघ्र निर्मित होंगे मुख्यमंत्री लोक भवन!


क्षेत्रवासियों के लिए यह हर्ष का विषय है कि शीघ्र ही लडभङोल के बनान्दर और चौंतङा  (जोगिंदर नगर) में 30-30 लाख रुपए की लागत से मुख्यमंत्री लोक भवन का निर्माण कार्य शुरु किया जाएगा। इस कार्य के लिए हमारे क्षेत्र के माननीय विधायक महोदय और सांसद पंडित रामस्वरुप शर्मा ने दोनों भवनों के निर्माण के लिए 15-15 लाख रुपए की राशि जारी कर दी है। इस काम के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जी की तरफ से भी 15 लाख रुपए आबंटित किए जाएंगे।
LADBHAROLNEWS.COM मुख्यमंत्री लोक भवन के निर्माण कार्य के लिए धनराशि जारी करने पर विधायक महोदय और सांसद महोदय का आभार व्यक्त करता है। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments