BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

काबिले तारीफ! जोगिंदर नगर द्रुब्बल की सुरभि कौंडल ने बॉलीवुड के एक मशहूर गाने कि की कवरेज!


हिमाचल में टैलेंट और सुंदरता की कोई कमी नहीं है। आए दिन आपको किसी नए कलाकार के वीडियो या गाने देखने को या सुनने को मिल जाएंगे। आज वीडियो जो हम आपको दिखाने जा रहे हैं, यह बॉलीवुड के एक गाने की कवरेज है जिसमें जोगिंदर नगर उपमंडल के गांव द्रुब्बल की बेटी सुरभि कौंडल सुपुत्री रमेश कुमार ने बॉलीवुड के एक गाने की कवरेज की है। सुरभि ने ना केवल यह गाना फिर से गाया है बल्कि इस गाने के ऊपर मॉडलिंग भी की है। इस गाने की म्यूजिक और शूटिंग का काम जैकोब ट्यूंस ने किया है।  सुरभि की आवाज बहुत मनमोहक है।अवसर मिलने पर यह लड़की अच्छी अदाकारा या मॉडल बन सकती है, वीडियो देखें, लाइक और शेयर करें और क्षेत्र की बेटी का मनोबल बढ़ाएं! धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM                                              वीडियो देखना ना भूलें
   
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM



महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments