BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

मंडी के राहुल की बहादुरी ने जीत लिया दिल; विधायक करेंगे सम्मानित, राष्ट्रपति पुरस्कार दिलाने की भी सिफारिश!


तत्तापानी में सतलुज में डूब रहे व्यक्ति के प्राण बचाने वाले बहादुर 16 वर्षीय राहुल रैना को स्थानीय विधायक हीरालाल 10 हजार की नकद राशि देकर सम्मानित करेंगे। साथ ही वह इस बहादुर को राष्ट्रपति अवार्ड दिलाने के लिए अपने प्रयास शुरू कर चुके हैं। तत्तापानी पंचायत उपप्रधान बाबूराम शर्मा के अनुसार पंचायत द्वारा भी प्रस्ताव पारित करते हुए राहुल रैना को राष्ट्रपति अवार्ड मिले, इसकी सिफारिश की जा रही है। बता दें कि राहुल रैना की बेमिसाल बहादुरी को लेकर जहां करसोग की अनेकों समाजसेवी संस्थाओं ने पुरस्कार देने की आवाज बुलंद की है, वहीं जिला मंडी की अनेक संस्थाओं ने भी पुरस्कार देने के प्रयास तेज किए हैं।

LADBHAROLNEWS.COM राहुल रैना की बहादुरी को सलाम करता है। असली हीरो वह नहीं है जो फिल्मों में फाइट सीन करते हुए नजर आते हैं बल्कि असली हीरो तो वह है जो मुसीबत में लोगों के काम आते हैं। धन्यवाद!

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments