BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

लडभङोल की ग्राम पंचायत दलेड के गांव चणु-द्रोब के लोग जूझ रहे पानी की किल्लत से!

                      वीडियो देखना ना भूलें
दलेड पंचायत के गांव द्रोब-चणु में कई वर्षों से पानी की समस्या से जुझना पड़ा रहा है।लोगो ने  आरोप  लगाया कि हर साल ऐसे ही पानी की समस्या बनी रहती है। लोगों का आरोप है कि इस बारे में विभाग को कई बार अवगत कराया गया है परंतु फिर भी उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया है।

पानी की दिक्कत से जूझ रहे लोग, मजबूर है पीने को गंदा पानी!

महिला मंडल प्रधान शेषा देवी ने बताया कि हमें पीने का पानी चौथे दिन मिलता है वो भी खुल कर नहीं मिल रहा है। हमारे आस पास के गाँव में पानी ही पानी है लेकिन हमारे गाँव में नहीं। उन्होंने बताया कि गाँव वालों द्वारा कई बार विभाग से बात की गई पर इसका कोई हल नही  निकाला गया है। स्थानीय लोगों में रीना देवी,महेंद्र सिंह,बिल्लो देवी,निशि राणा,विनोद कुमार, धर्म सिंह,मंजू देवी ,शारदा देवी,दान सिंह,सपना देवी राजेश कुमार ने  विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि हम तीन दिन का बासी पानी पीने को मजबूर है | हर दम बिमार होने का खतरा बना रहता है I लोगों ने बताया कि गांव में  एक हैण्ड पंप लगा है लेकिन उसका पानी भी बिलकुल खराब आता है, पानी पीने योग्य नहीं है ।लोगों ने विधायक प्रकाश राणा से  मांग की है कि उनकी इस समस्या को शीघ्र सुलझाया जाए।
क्या है विभाग का कहना?

इस बारे में अधिशासी अभियंता भारत भूषण गोयल ने बताया कि मामला उनके ध्यान  में आया है,जल्द ही इस समस्या का  सामधान किया जाएगा।

LADBHAROLNEWS.COM क्षेत्र के विधायक प्रकाश राणा और विभाग से अपील करता है कि क्षेत्रवासी पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं और उनकी इस समस्या का शीघ्र अति शीघ्र समाधान किया जाए। धन्यवाद!

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments

  1. कौन सी पंचायत है जो पीने के पानी के लिए नहीं तरस रही है हर पंचायत में दो चार गांव ऐसे होते हैं जिन्हें जानबूझकर इस स्थिति में रखा जाता है इसे ही राजनीति कहते हैं

    ReplyDelete

Post a Comment