BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

लडभङोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊटपुर के कुटला गांव के युवाओं ने की स्थानीय बावड़ी की साफ-सफाई!


लडभङोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊटपुर के अंतर्गत गांव कुटला के युवाओं ने मिलकर स्थानीय बावड़ी की साफ सफाई की। युवाओं ने कहा की बरसात का मौसम आ रहा है और बावड़ी काई से ना भर जाए इसलिए सभी ने मिलकर स्थानीय बावङी को साफ किया ताकि बरसात के दौरान साफ पीने के पानी की किल्लत ना हो। इस दौरान ग्राम पंचायत ऊटपुर के उप प्रधान कल्याण सिंह ठाकुर के साथ स्थानीय युवा बलवीर, कृष्ण डोगरा, बलदेव, संसार, सौंकी, जगदीश, विकी, सरवन, काकू, विशाल, टिंकू, प्रकाश उपस्थित रहे। LADBHAROLNEWS.COM कुटला गांव के इन युवाओं के इस कार्य की सराहना करता है। बावङी जैसे पानी के प्राकृतिक स्रोत सदियों से मानवों की पानी की जरुरतें पूरी करते रहे हैं और आज भी कर रहे हैं। यह प्राकृतिक स्त्रोत हमारी पूंजी है जिन्हे सहेजना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि जल है तो कल है। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments