BREAKING NEWS:

लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुलाह के गांव गुलाणा में चोरी का एक मामला सामने आया है।

Image
लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुलाह के गांव गुलाणा में चोरी का एक मामला सामने आया है। बता दे कि गुलाणा में बीती रात आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के घर से अज्ञात तत्वों ने संधेमारी लगाकर चोरी करने का प्रयास किया हैं। गांव की ही पड़ोसी महिला जब सुबह जब अपनी गौशाला तरफ जा रही थी तो उसने यहां घर का ताला टूटा हुआ पाया और अज्ञात तत्वों द्वारा ट्रंक और अटैची बार आंगन में फेंकी हुई देखी। इसके बाद पड़ोसियों द्वारा कमला देवी पत्नी स्वर्गीय चमेल सिंह को इसकी जानकारी दी गई जो की निजी कार्य के चलते 5 दिनों से शिमला में है। मैन लॉक का दरवाजा एक साइड से लॉक तोड़ा गया और साथ ही उपरी मंजिल के ताले तोड़े गए जिसमें कुछ नगदी और चांदी को अज्ञात तत्व चुरा ले गए हैं। पुलिस को दी फ़ोन के माध्यम से शिकायत में कमला देवी के बेटे आशुतोष कुमार के अनुसार घर से 200 ग्राम चांदी की झांझर और साथ ही 3000 कैश अज्ञात तत्व चुरा ले गए हैं। मौके पर पहुंची लडभड़ोल पुलिस ने जायजा लिया ओर बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया हैं। 

हिमाचल प्रदेश सरकार आशा कार्यकर्ताओं को जुलाई-अगस्त के लिए देगी दो-दो हजार ₹ की प्रोत्साहन राशि!


प्रदेश सरकार ने आशा वर्करों को जुलाई-अगस्त महीने के लिए दो-दो ₹ की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अनुसार हिमाचल प्रदेश वर्तमान में कोरोनावायरस से लड़ रहा है और इस संक्रमण को रोकने में प्रदेश की आशा कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं हैं। आशा कार्यकर्ताओं ने फ्लू जैसे लक्षणों वाले लोगों का पता लगाने के साथ-साथ लोगों को क्वॉरेंटाइन का सख्ती से पालन करने के लिए भी प्रेरित किया है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं ने लोगों को सामाजिक दूरी के महत्व और संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए फेस मास्क का प्रयोग करने के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए अहम भूमिका निभाई है। जयराम ठाकुर जी ने कहा कि प्रदेश सरकार सामुदायिक स्तर पर संक्रमण का फैलाव रोकने में सफल रही है जिसका श्रेय आशा कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं की सभी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब दहशत का माहौल खत्म हो रहा है और लोग संक्रमण को सहजता से ले रहे हैं क्योंकि अब लोग जागरूक है और वह जानते हैं कि अपने आप को इस बीमारी से कैसे बचाया जाए और इस जागरूकता को फैलाने में आशा कार्यकर्ताओं का बहुत बड़ा योगदान है।

आज सुबह वीडियो कांफ्रेंस के जरिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आशा कार्यकर्ताओं को यह बात कही। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल सरकार द्वारा चलाए गए एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान की सराहना की है और दूसरे राज्यों को भी हिमाचल से प्रेरणा लेने के लिए कहा है। संक्रमण के इस काल में आशा वर्करों ने बेहतरीन कार्य किया है जिसके लिए वह बधाई की पात्र हैं और अब सरकार आशा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान करने जा रही है जिसके लिए सब आशा कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई! धन्यवाद!LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM
LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।



"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments