BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

महिला मंडल मोर्चा अध्यक्षा नीलम कायस्थ ने कार्यकारिणी का किया विस्तार, मेघना ठाकुर को सौंपी उपाध्यक्षा की कमान!


महिला मंडल मोर्चा अध्यक्षा नीलम  कायस्था ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार  करते हुयें, पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर की बहू मेघना ठाकुर,वरिष्ठ उपाध्यक्षा की कमान सौंपीं है।  अनिता ठाकुर, कल्पना देवी, प्रामिला शर्मा, सरोज अवस्थी, महासचिव मीना देवी, और सपना देवी, सचिव सीमा देवी, कांता देवी, माया देवी, पिता बरी देवी, ललीता चौहान, कौषाध्यक्ष बनाया गया है। 
दीपा देवी, प्रैस सचिव  कुंति देवी और मीना देवी  मंडल महिला मोर्चा की प्रवक्ता चुना हैं  रविवार को अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुये नीलम कायस्था ने बताया कि सरोज पुरी, रमा शर्मा, सुमन अवस्थी, बिंदीया, लक्ष्मी शर्मा, मीनाक्षी सूद, बन्दना शर्मा, सीमा राणा, हीरा मणी, अति देवी, सुनीता कुमारी, माया देवी, सुशीला शर्मा, सुनीता देवी, पूजा देवी, मंजू कुमारी, सोनिका, सर्वणा बंसल, कल्पना, संजना सूद, सुनीता देवी, सकीना देवी, मीना देवी, मंजू देवी, कमलेश कुमारी, गीता देवी, निर्मला देवी अध्यक्ष नगर परिषद , संतोष कुमारी उपाध्यक्ष नगर परिषद, कांता देवी, निर्मला देवी, रीमा देवी को सदस्य  लिया गया। उनहोने बताया कि  महिलाओं को सरकार की योजनाओं  से लाभांवित करना  सबसे बड़ी प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए महिलाओं को पाट्री में अद्यिमान दिया गया है। नवनियुकत महासचिव मेघना ठाकुर  ने कहा कि वह संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभायेगीं । मंडल भाजपा अध्यक्ष पंकज तजंवाल, पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर नव नियुक्त कार्यकारिणी  को बधाई देते हुये  संगठन की मजबूती के कार्य करने का आह्वान किया है।

LADBHAROLNEWS.COM की तरफ से नवनियुक्त महिला मंडल मोर्चा उपाध्यक्ष मेघना ठाकुर को बहुत-बहुत बधाई! धन्यवाद!

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments