BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

ABVP इकाई लडभङोल ने तहसील संयोजक सचिन तनवाल की अगुवाई में विधायक प्रकाश राणा को सौंपा महाविद्यालय भवन का शीघ्रता से निर्माण करवाए जाने का ज्ञापन!


आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई लडभङोल ने तहसील संयोजक सचिन तनवाल की अगुवाई में विधायक प्रकाश राणा को ज्ञापन सौंपकर महाविद्यालय के भवन निर्माण में तेजी लाने की मांग की है। विद्यार्थी परिषद के अनुसार भवन निर्माण का कार्य 2017 में शुरू हुआ था जो कि 2019 में पूरा होना चाहिए था लेकिन 3 साल बीत जाने के बावजूद भी अभी एक कमरा तैयार नहीं हुआ है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई लडभङोल के तहसील संयोजक सचिन तनवाल के अनुसार विधायक महोदय ने तत्काल कार्यवाही करते हुए एक्शन को उच्चतम दिशा निर्देश देते हुए भवन निर्माण कार्य को 1 साल के भीतर समाप्त करने के आदेश दिए।

LADBHAROLNEWS.COM कि प्रशासन से अपील है की स्थानीय महाविद्यालय के भवन निर्माण में तेजी लाई जाए जिससे कि महाविद्यालय प्रबंधन के पास अपना भवन हो और शिक्षा दीक्षा सुचारू रूप से चले। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments