BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

महत्वपूर्ण सूचना :- सिविल हॉस्पिटल लडभङोल में COVID-19 के तहत लिए गए रेंडम सैंपल!

 न्यूज़ वीडियो
लडभडोल आज रविवार को स्थानीय अस्पताल लडभड़ोल में मोबाइल टेस्टइंग व्हीकल की मदद से COVID-19  के तहत लोगो की रैंडम सैंपलिंग हुई। जिन लोगो में फ्लू जैसे सिम्पटम्स थे उनकी स्क्रीनिंग की गयी। रेंडम सेंपलिंग में 5 लोगों के सैंपल टेस्ट लिए गए।

सैंपल कलेक्शन टीम में इन स्वास्थ्य कर्मियों ने दिया योगदान!

सैंपल कलेक्शन टीम में   लडभड़ोल के डॉक्टर पीयूष गुप्ता व लैब टेक्नीशियन विनोद कुमार तथा सुपरवाइजर टीम में श्याम सांख्यान हेल्थ सुपरवाइजर लडभड़ोल व मनोज महाजन, हेल्थ एडुकेटर पद्धर मौजूद रहे व सैनिटाइजर टीम में अस्पताल स्टाफ तिलक राज मौजूद रहे। हर सैंपल लेने के बाद सैंपलिंग यूनिट को सैनिटाइज किया गया।

सैंपलिंग टीम के इलावा यह सब रहे इस अवसर पर मौजूद!

इस अवसर पर ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी डा. अरुणा सिंघाल, डा.रोहित चौहान, डा. अदिति
व  सनिटाइज के लिए अस्पताल स्टाफ में तिलक राज विशेष तौर पर मौजूद रहे।

यह सभी सैंपल जांच के लिए मंडी तथा बाद में टांडा भेजे जाएंगे।

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments