BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

सराहनीय प्रयास! COVID-19 से निपटने हेतु प्राथमिक शिक्षक संघ चौंतङा-II (लडभङोल) के सदस्यों ने दिया 101001 रुपए का चैक!

                               न्यूज़ वीडियो
लडभडोल:- प्राथमिक शिक्षक संघ -चौंतड़ा II (भड़ोल ) के प्रधान करतार सिंह ममानिया ने संघ के सदस्यों की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 101001/-रूपए का चैक विधायक  प्रकाश राणा जी को सौंपा। महिला मंडल भरढोण (भराडपट) की सदस्यों ने 2100/- रूपए  तथा महिला मंडल धरडेहरा (खोलू) की सदस्यों  ने 5100/- रूपए  जबकि ग्राम पंचायत धार के आल महिला मंडल द्वारा  ने 2100/- रूपए,ग्राम पंचायत बाग के मकलोटा महिला मंडल ने 2100/- रुपये तथा भड़ोल पंचायत के ग्वाला गांव की बजुर्ग महिला शकुंतला देवी ने 2000 रूपए  गुम्मा क्षेत्र के गांव  घरोण निवासी नंद लाल सपुत्र स्व. रिड़कू राम ने 21000/- रूपए की सहयोग राशि मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए प्रेम मैमोरियल पब्लिक चैरिटबल ट्रस्ट में जमा की।

विधायक महोदय ने जताया सभी दानवीरों का धन्यवाद!

विधायक  प्रकाश राणा तथा ट्रस्ट प्रभारी प्रेम चंद राणा ने सभी दानवीर भाई बहनों का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है।

LADBHAROLNEWS.COM क्षेत्र के सभी दानवीर सज्जनों और देवियों तथा प्राथमिक शिक्षक संघ चौंतङा-II के सदस्यों का आपदा प्रबंधन में सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त करता है। धन्यवाद!

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments