BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

विशेष सूचना!लडभङोल में पंचर टायर को ठीक करने के लिए खुलेगा पूर्ण ऑटो सेंटर मेन बाजार लडभङोल! ऑटो सेंटर के संचालक पूर्ण को मिला प्रशासन द्वारा पास!


लडभडोल :- में टायर पंक्चर की रिपेयर के लिए पूरण ऑटो सेंटर मेन बाजार लडभङोल नजदीक गैस एजेंसी को प्रशासन द्वारा पास जारी किया गया है। इस ऑटो सेंटर के संचालक का नाम पूर्णचंद है। पूर्ण चंद को यह पास 20 अप्रैल 2020 से 3 मई 2020 तक जारी किया गया है।

पास जारी करने के लिए दी गई है प्रशासन द्वारा पूर्ण चंद को कुछ शर्ते!

जी हां, पास को जारी करते समय प्रशासन द्वारा ऑटो सेंटर के संचालक पूर्णचंन्द को कुछ आवश्यक हिदायतें दी गई है जिन्हें ध्यान में रखना आवश्यक है।

1) ओटो सेंटर में काम करते      समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है नहीं तो प्रशासन कार्यवाही कर सकता है।

2) दुकान पर 5 से ज्यादा लोग एकत्रित नहीं हो सकते।

3) टायर पंक्चर के अलावा दूसरा कोई कार्य नहीं किया जाएगा और यदि करते पाए गए तो पास कैंसिल कर दिया जाएगा और कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

ऊपर दी गई शर्तों का पालन करते हुए आप यहां पर पंचर टायर की रिपेयर करवा सकते हैं। प्रशासन द्वारा जनहित में जारी :-LADBHAROLNEWS.COM

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM
महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments