BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

सराहनीय कार्य ! ग्राम पंचायत ढंडोल में प्रधान सुरेंद्र राणा ने वितरित किए मास्क और सैनेटाईजर!

                           न्यूज वीडियो देखे
लडभडोल (ढन्डोल )कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए लडभङोल क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम पंचायत ढंडोल अपने वार्डों में मास्क और सैनेटाईजर वितरित कर रही है। पिछले कल वार्ड नंबर 1 और 2 में मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए गए थे। आज ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 4 और 5 में मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए।

हर राशन कार्ड धारक को दिए जाएंगे मास्क और सैनेटाईजर!

ग्राम पंचायत प्रधान सुरेंद्र राणा ने बताया कि पूरी पंचायत में हर एक राशन कार्ड धारक को मास्क और सैनिटाइजर बांटे जाएंगे। इस अवसर पर प्रधान सुरेंद्र राणा के साथ वार्ड सदस्य तिलक राणा, सुदर्शना देवी, मैना देवी, कुलदीप चंद, वार्ड सदस्य प्रवीण कुमारी व सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

पंचायत प्रधान ने लोगों को किया सोशल डिस्टेंसिंग और घर के अंदर ठहरने के लिए जागरूक!

पंचायत प्रधान सुरेंद्र राणा ने इस महामारी के चलते सभी लोगों को इससे बचने के लिए सामाजिक दूरी और घर के अंदर ठहरने को जागरूक किया। प्रधान ने मास्क बनाने के लिए मधु राणा और उनकी पूरी टीम का धन्यवाद भी किया।

LADBHAROLNEWS.COM पंचायत प्रधान सुरेंद्र राणा तथा सभी पंचायत प्रतिनिधियों का अपने पंचायत के लोगों को मास्क और सैनेटाईजर वितरित करने और लोगों को जागरूक करने के लिए बधाई देता है। धन्यवाद!

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM
महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments