BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

सराहनीय कार्य! लडभङोल क्षेत्र के दानवीर निरंतर आ रहे सहायता को आगे, प्रशासन बांट रहा जरुरतमंदों को राशन!कोठी गांव के निवासियों ने नायब तहसीलदार पूर्ण चंद कौंडल के माध्यम से रेड क्रॉस सोसाइटी को दी सहयोग राशि!

                               न्यूज़ वीडियो
लडभडोल :- कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए लोग सरकार व प्रशासन को बढ़-चढ़कर अपना हर संभव सहयोग दे रहे हैं | इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए उपतहसील लडभड़ोल के कोठी गांव के कुछ लोगों ने भी अपने हाथ मदद को आगे बढ़ाये | कैप्टन मोहन लाल व पत्नी कमला देवी ने दस हजार , कैप्टन पंजकू राम ने इक्कावन सौ ,देश राज ने पच्चीस सौ तथा सूबेदार पलस राम ने इक्कीस सौ रूपये की सहयोग राशि   रेड क्रॉस सोसाइटी जोगिंद्रनगर को उप तहसील मकरीड़ी के नायब तहसीलदार पूर्ण चन्द कौंडल को नकद व चैक के माध्यम से भेंट की | लोगों द्वारा इस आपदा की घड़ी में दिए जा रहे सहयोग के लिये इन्होंने सभी दानवीरों का आभार व्यक्त किया है | इस दौरान इन्होंने खड़ीहार , डोल , लांगणा व चिमह्णु में रह रहे प्रवासी मजदूरों के परिवारों को बारह राशन की किटें भी बांटी |

प्रशासन ने सभी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, घर पर ही ठहरने तथा साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। नायब तहसीलदार पूर्ण चंद कौंडल ने क्षेत्र के लोगों को आपदा की इस घड़ी में प्रशासन के साथ सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया है।

LADBHAROLNEWS.COM इन सभी दानवीर सज्जनों और देवियों का मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग राशि देने के लिए आभार व्यक्त करता है। धन्यवाद!

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments