BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

सनसनीखेज! जोगिंदर नगर बस्सी परियोजना के एक कर्मचारी पर हमले का मामला आया सामने, पुलिस में हुआ मामला दर्ज!


जोगिंदर नगर बस्सी परियोजना के आवासीय कालोनी में एक कर्मचारी के ऊपर पथराव का मामला सामने आया है। शुक्रवार को करीब रात के 10:00 बजे कर्मचारी के ऊपर पथराव किया गया।

बस्सी परियोजना में कार्यरत जितेन कुमार अपने सरकारी आवास में मौजूद था और इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने पहले आवास के ऊपर पथराव किया और कर्मचारी को बाहर आने की धमकी दी। कर्मचारियों का आरोप है कि हमलावरों ने आवास के मुख्य द्वार को भी तोड़ने का प्रयास किया। कर्मचारी जितेन कुमार का आरोप है की 1 सप्ताह पूर्व उनके साथ दो युवकों ने मारपीट की थी जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में दर्ज करवाई थी।

जितेन कुमार पर हमले के बाद परियोजना प्रबंधन ने कड़ा संज्ञान लेते हुए आवास के बाहर दो सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए हैं। परियोजना के आरई सूरज मेहता ने कर्मचारी के ऊपर हुए हमले की कड़ी निंदा की है और पुलिस से सख्त कार्यवाही की मांग की है।

पुलिस में मामला दर्ज हो चुका है और पुलिस जांच कर रही है हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है। बस्सी पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई जोगिंदर सिंह तथा मुख्य आरक्षी कमलेश ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके साक्ष्य जुटाए हैं और कार्यवाही कर रही है।

हम उम्मीद करते हैं कि पुलिस शीघ्र ही किसी नतीजे पर पहुंचेगी और हमलावरों को सबक सिखाएगी।LADBHAROLNEWS.COM

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments