BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

लडभङोल क्षेत्र के दानवीरों ने प्रेम मेमोरियल ट्रस्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दी सहयोग राशि!



लडभडोल :- विश्वव्यापी कोरोना महामारी से निजात दिलाने हेतु लडभड़ोल क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता ने सहयोग का क्रम जारी रखते हुए हिमाचल सरकार मुख्यमंत्री राहत कोष में स्वेच्छा से योगदान किया जिसमें महिला मंडल लपराल ने 11501 रुपये, केहर सिंह निवासी गदीयाडा (गोलवां) ने 300 रुपये, महिला मंडल कवारगढ़ ने 3100 रुपये,  शांता कुमार  निवासी मठाथाना ने 1500 रुपये, महिला मंडल बगोड़ा-परनोट  की सदस्यों द्वारा 2500 रुपये, भड़ोल महिला मंडल  सदस्यों ने 3100 रुपये,महिला मंडल कोछु की सदस्यों ने 5000 रुपये तो वहीं गांव माकन निवासी  संसार चंद मकनवाल ने 2100 रुपये, दामोदर दास राणा ने 1100 रुपये तथा सूबेदार हरनाम सिंह  जी ने 1100 रुपये की धनराशि प्रेम मैमोरियल पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट में जमा की। ट्रस्ट चैयरमैन विधायक  प्रकाश राणा व प्रभारी प्रेम चंद राणा  ने  सभी संस्थाओं तथा भाई बहनों को योगदान के लिए धन्यवाद व आभार प्रकट किया।

LADBHAROLNEWS.COM क्षेत्र के दानवीरों को आपदा प्रबंधन में प्रशासन के साथ सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त करता है। धन्यवाद!

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM


Comments