BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

सराहनीय कार्य! नारी शक्ति महिला मंडल रिहडु ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए तहसीलदार लडभङोल के माध्यम से दी सहायता राशि!


लडभडोल :- कोरोना महामारी से निपटने के लिए कोविड -19 हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग राशि देने वालों में  एक और नारी शक्ति संगठन का नाम जुड़ने जा रहा है और उसका नाम है नारी शक्ति महिला मंडल गांव रिहङू। इन्होंने तहसीलदार लड़भडोल प्रवीण कुमार  के माध्यम से सहयोग दिया। लड़भडोल तहसील  के अंतर्गत नारी शक्ति महिला मंडल रिहडु ने  6100/- रूपए का चैक प्रधान रणवीर सिंह  ग्राम पंचायत पिहड़ बेहड़लू  की उपस्थिति में तहसीलदार प्रवीण कुमार को सौंपा।इस कार्य में नारी शक्ति महिला मंडल रिहडु से प्रधान नीलम देवी,उपप्रधान रीति देवी व  सदस्य रिम्पल देवी व गांव रिहडु के  लोगों ने विशेष सहयोग दिया।
LADBHAROLNEWS.COM नारी शक्ति महिला मंडल रिहङू को आपदा प्रबंधन में प्रशासन के साथ सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त करता है। धन्यवाद!

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments