BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

सराहनीय! ब्लाक समिति सदस्य रविंदर ठाकुर और गांव रैन्स के दानवीरों ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दी सहयोग राशि!


लडभडोल :- रवीन्द्र ठाकुर काकू ब्लाक समिति सदस्य चौंतड़ा पंचायत पिहड़ वेहडलू व उपरीधार पंचायत से वर्तमान समिति सदस्य हैं। आज इन्होंने अपने जन्म दिवस के उपलक्ष्य में प्रेम मैमोरियल ट्रस्ट के द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी नेक कमाई से 4100/- की धनराशि श्री सुरेश राणा जी ट्रस्ट प्रभारी लड भडोल के पास दफ्तर में भेंट की। इसके साथ ही रवीन्द्र ठाकुर की आदरणीय माता जी श्रीमती विमला ठाकुर ने भी अपनी तरफ से 1100/-की राशि का योगदान दिया।

क्षेत्र के दूसरे दानवीरों के नाम :-

ब्लॉक समिति सदस्य रविंद्र ठाकुर और उनकी माता  श्रीमती विमला ठाकुर  के ईलावा  क्षेत्र के गांव रैंस महिला मण्डल की प्रधान श्री कंचन ठाकुर , सचिव, सन्तोष ठाकुर तथा समस्त महिला मण्डल सदस्यों ने 5100/- रुपयों की राशि चैक के माध्यम से ट्रस्ट को मुख्यमंत्री राहत कोष को भेंट की। साथ में गांव रैंस के दानी सज्जनों ने अपनी स्वेच्छा से महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। जिनकी सूची इस प्रकार से है । श्री कमलेश ठाकुर प्रवक्ता हिन्दी ने 2100/-रूपये सुंती देवी धर्मपत्नी श्री ठाकुर सिंह 1100/- रुपये सबू रानी 500/-रूपये , दीपा देवी धर्मपत्नी श्री प्रताप राणा जी, सुपुत्र रोहित राणा ने 1102/- रुपयों का योगदान दिया।


ब्लाक समिति सदस्य रविंद्र ठाकुर ने किया सब दानवीरों का धन्यवाद!

ब्लॉक समिति सदस्य रवीन्द्र ठाकुर (काकू) ने इन सभी दानी सज्जनों को अपनी तरफ से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देने के साथ इस महामारी से निपटने के लिए सहायता प्रदान करने के लिए आभार प्रकट किया है।
ब्लॉक समिति सदस्य रविंदर ठाकुर उर्फ काकू का है आज जन्म दिवस!

रवीन्द्र ठाकुर ब्लाक समिति सदस्य के जन्म दिवस पर जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री प्रकाश राणा जी ने दी बधाई। इसके अलावा पूर्व विधायकों, ब्लाक समिति सदस्यों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों ने दूरभाष में दी बधाई।

LADBHAROLNEWS.COM मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता देने के लिए ब्लॉक समिति सदस्य रविंद्र ठाकुर, उनकी माताजी तथा सभी दानवीर सज्जनों और देवियों का धन्यवाद करता है। आज ब्लॉक समिति सदस्य श्री रविंद्र ठाकुर जी का जन्म दिवस भी है। हमारी तरफ से आपको बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं! आप आगे बढ़ते रहे और इलाके का नाम रोशन करते रहें। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments