BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

सराहनीय! महिला मंडल खड़ीहार ने नायब तहसीलदार के माध्यम से रेड क्रॉस सोसाइटी को दी 5100/- रुपए की धनराशि!


लडभडोल :- महामारी से निपटने हेतु महिला मंडल खड़ियार  व सदस्यों ने 5100 रूपए की राशि  उपमंडल रैड क्रॉस सोसाइटी जोगिंदरनगर  के लिए दी।यह राशि उपतहसील मकरीड़ी के नायब तहसीलदार पूर्ण चंद कौंडल के माध्यम से दी गयी।नायब तहसीलदार पूर्ण चंद कौंडल ने इस आपदा की घड़ी में सरकार व प्रशासन का  सहयोग देने वालों का आभार प्रकट किया है।

यह सब रहे इस अवसर पर उपस्थित!

इस मौके पर नायक तहसीलदार श्री पूर्णचंद कोंडल रीडर आनंद मूर्ति ,पटवारी परमेश्वरि दास ,महिला मंडल प्रधान सोमा देवी,उपप्रधान रोशनी देवी, सचिव  विमला देवी,कोषाध्यक्ष चंपादेवी व  सदस्य रीना देवी,टिट्टली देवी, सावित्री देवी, रूमला देवीआदि  मौजूद रही।

LADBHAROLNEWS.COM क्षेत्र की नारी शक्ति खङीहार महिला मंडल का आपदा प्रबंधन में सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त करता है। धन्यवाद!

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM
महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments