BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

सराहनीय! भाजपा इकाई लडभङोल ने तहसीलदार लडभङोल के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 41,900/- रुपए का चैक्क!


आज भारतीय जनता पार्टी उपमंडल जोगिंदर नगर की इकाई लडभङोल ने covid-19 से निपटने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 41,900/- रुपए की धनराशि प्रदान की।

पार्टी के सदस्यों ने उपाध्यक्ष रणवीर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में तहसीलदार को सौंपा चैक्क!

पार्टी के सदस्यों ने उपाध्यक्ष रणवीर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में तहसीलदार लडभङोल श्री प्रवीण कुमार को चैक्क सौंपा।

यह सब रहे इस अवसर पर मौजूद!

इस अवसर पर उपाध्यक्ष रणवीर सिंह ठाकुर, कार्यालय सचिव कल्याण सिंह, सतीश ठाकुर, शक्ति केंद्र अध्यक्ष विक्रम सिंह जसवाल, सदस्य संत सिंह, सुरेश कुमार, खेम सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत ममाण-बनान्दर, कश्मीर सिंह, शक्ति केंद्र अध्यक्ष लडभङोल सुनील कुमार, दीप कुमार मौजूद रहे। सतीश ठाकुर पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत ममाण-बनान्दर ने तहसीलदार लडभङोल श्री प्रवीण कुमार के माध्यम से इनफिवरल थर्मामीटर के लिए 4200/- रुपए अलग से भेंट किए।

LADBHAROLNEWS.COM भाजपा इकाई लडभङोल के सदस्यों का मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग राशि देने के लिए आभार व्यक्त करता है। धन्यवाद!

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments