BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

खड़ीहार के ठारा गांव के दंपत्ति कैप्टन मस्तराम बल्यानी और धर्मपत्नी कुंती देवी ने नायब तहसीलदार के माध्यम से रेड क्रॉस सोसाइटी के लिए दिया 21,000/- का चेक्क!

                              न्यूज़ वीडियो
लडभडोल :- करोना महामारी कोविड- 19 से निपटने हेतु हमारे क्षेत्र के लोग  प्रशासन के साथ  भरपूर सहयोग कर रहे हैं ।खड़िहार ठारा निवासी 
कै0 मस्त राम बल्यानी व उनकी धर्मपत्नी कुंती देवी ने 21000/- रूपए का  चैक्क उपमण्डल अधिकारी व चेयरमैन रैड क्रॉस सोसाइटी जोगिंदरनगर  के लिए दिया।यह चैक  उपतहसील मकरीड़ी के नायब तहसीलदार पूर्ण चंद कौंडल के माध्यम से दिया गया।नायब तहसीलदार पूर्ण चंद कौंडल ने इस आपदा की घड़ी में सरकार व प्रशासन का  सहयोग देने वालों का आभार प्रकट किया है  इस मौके पर रीडर आनंद मूर्ति , पटवारी परमेश्वरि दास ,आदि अधिकारीगण   मौजूद रहे।

LADBHAROLNEWS.COM खड़ीहार निवासी कैप्टन मस्तराम बल्यानी तथा उनकी धर्मपत्नी  श्रीमती कुंती देवी को आपदा प्रबंधन में प्रशासन के साथ सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त करता है। धन्यवाद!

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments