BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

सराहनीय कार्य! ढाबा चालक खङीहार निवासी मनोहर ठाकुर ने वितरित किए 200 मास्क !

 न्यूज़ वीडियो

लडभडोल :- मनोहर ठाकुर निवासी गांव ठारा ग्राम पंचायत खड़ीहार अपना एक छोटा सा ढाबा चलाते हैं। लाॅक डाउन के चलते इनका ढाबा और आमदनी तो बंद है परंतु फिर भी इन्होंने जनता के लिए 200 मास्क वितरित किए हैं। मनोहर ठाकुर ने क्षेत्र के लोगों से घर पर ही ठहरने की अपील की है क्योंकि इनका सोचना है कि अपना गांव सुरक्षित तो देश भी सुरक्षित!

LADBHAROLNEWS.COM मनोहर ठाकुर को क्षेत्रवासियों के लिए मास्क वितरित करने के लिए धन्यवाद देता है और अच्छी सोच रखने के लिए अनुशंसा करता है। इन्होंने यह साबित कर दिया कि आपदा में सहायता के लिए एक छोटा सा कदम भी कारगर साबित हो सकता है।धन्यवाद!

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments