BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

DC मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने जारी किए निर्देश, मंडी जिला में बिना इजाजत घुसने वाले होंगे क्वारनटाइन!


सोमवार को मंडी डीसी श्री ऋग्वेद ठाकुर के आदेश ओके बाद यह व्यवस्था लागु कर दी गई और सिर्फ कर्फ्यू पास वालों को ही मंडी आने जाने की अनुमति रहेगी। मंडी जिले को कर्फ्यू के चलते पूरी तरह से सील कर दिया गया है। उपायुक्त मंडी के अनुसार जो व्यक्ति बिना अनुमति के मंडी जिला में घुसेगा तो उसे मंडी जिला की सीमा पर ही 14 दिनों के लिए एक ही स्थान पर क्वारनटाईन किया जाएगा।
उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर के अनुसार प्रदेश सरकार ने किसी भी प्रकार की अंतरराज्यीय एवं अंतर जिला आवागमन को कठोरता से रोकने के लिए निर्देश जारी किए हैं। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए यह आवश्यक कदम है। उपायुक्त के अनुसार बाहरी राज्यों के लोग जो यहां पर है उन्हें चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि प्रशासन उनके लिए सारी व्यवस्था की है। जो लोग यहां से निकलने का प्रयास कर रहे हैं वो अपने आप को संकट में डाल रहे हैं।

LADBHAROLNEWS.COM की जनता से अपील है कि उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर द्वारा जारी किए निर्देश का पालन करें और प्रशासन के साथ सहयोग करें तभी कोरोना संक्रमण की हार होगी।

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments