BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

लडभङोल! क्षेत्र की ग्राम पंचायत खुड्डी में विदेश से आए लोगों को कोरोना वायरस के बारे में दी जानकारी!


लडभडोल :-  तहसील की ग्राम पंचायत खुड्डी से प्रधान  दुनी चंद, उप प्रधान  कुलदीप  कुमार, उप स्वास्थ्य केन्द्र खुड्डी से स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती विद्या देवी, आशा वर्कर श्रीमती शांता देवी द्वारा 28 मार्च  को ग्राम पंचायत खुड्डी में विदेश से आये लोगो को कोरोना वायरस के बारे मे जानकारी दी गई और उन्हे खुद को होम क्वारन्टाइन  करने के लिए निर्देश दिये गये।

इसके बावजूद उन्हे यह भी बताया गया कि यदि उन्हे खांसी जुखाम या तेज बुखार जैसे लक्षण दिखाई दे तो शीघ्र अति शीघ्र नजदीकी स्थानीय अस्पताल मे जाकर अपने स्वास्थ्य की जाँच करवायें या सरकार द्वारा दिये गये हेल्प लाइन नंबर 104 पर कॉल द्वारा सम्पर्क स्थापित करे। इस दौरे के माध्यम से अन्य लोगों को यह भी सूचित किया गया कि यदि उन्हे उपर्युक्त लक्षण महसूस होते है तो कृपया बतायें तथा उन्हे स्थानीय अस्पताल ले जाने के लिए निजी वाहन की सुविधा निशुल्क प्रदान कर पहुचाएंगे।

इस बारे मे उपमंडल अधिकारी अमित मेहरा से बात हुई तो उन्होनें बताया कि उपमण्डल जोगिंदरनगर में  बाहर से आए कुल 88 लोगों को होम क्वांटाइन किया गया है जिसमे लड़भडोल तहसील की खुडी पंचायत के  विदेश से आए लोग भी शामिल हैं

LADBHAROLNEWS.COM ग्राम पंचायत खुड्डी द्वारा विदेश से आए लोगों के लिए बीमारी से बचने के लिए जागरूकता फैलाने और क्वॉरेंटाइन मे रहने के लिए जागरूक करना एक सराहनीय प्रयास है।

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM
महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments