BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

पूर्व निर्देशक पर्यटन बोर्ड एवं पंचायती राज प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव ठाकुर प्रेम नाथ ने प्रशासन से की अपील, प्रशासन तहसीलदार के माध्यम से उपलब्ध करवाएं मास्क और सैनेटाईजर,लडभङोल को भी करवाया जाए सैनीटाईज!


लडभडोल :- उन्होंने कहा कि इलाके के हॉस्पिटल में कोई विशेष सुविधाएं उपलब्ध नही है, प्रशासन को इस और विशेष ध्यान देना चाहिए और उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि तहसीलदार जी के माध्यम से सरकार मास्क और सैनेटाईजर वितरित करें ताकि गरीब जनता राहत की सांस ले। जोगिंदर नगर बाजार को पूरा सैनीटाइज कर दिया गया है परंतु लडभङोल बाजार को अभी तक सैनीटाइज नहीं किया गया है। उन्होंने विधायक प्रकाश राणा और सरकार से निवेदन किया है कि इस विषय पर कार्यवाही की जाए।

पूर्व निर्देशक ऑपरेटर बोर्ड हिमाचल प्रदेश एवं पंचायती राज कॉन्ग्रेस प्रदेश के पूर्व महासचिव ठाकुर प्रेम नाथ ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस कोरोना महामारी में सभी एकजुट होकर इसके खिलाफ लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा जोगिंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में खास करके लडभङोल तहसील में गरीबों को ना तो मास्क मिल रहे हैं और ना ही सैनेटाईजर। इन चीजों की बहुत आवश्यकता महसूस की जा रही है।

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments