BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

खुशखबरी! जोगिंदर नगर निवासी पहाड़ी लोग गायक सुभाष राणा का माता चतुर्भुजा का भजन वीडियो हुआ रिलीस!


जोगिंदर नगर के निवासी पहाड़ी लोकगायक सुभाष राणा का माता चतुर्भुजा के चमत्कारों पर फिल्माया गया भजन " छैल लगदा, छैल लगदा जय हो चतुर्भुजा मैया मंदिर बड़ा छैल लगदा" वीडियो रीलीज हो गया है।

इस गाने की शूटिंग माता चतुर्भुजा मंदिर के आस पास और जोगिंदरनगर के विभिन्न क्षेत्रों में की गई है। इस गाने के लेखक और गायक स्वयं सुभाष हैं। सुभाष राणा जोगिंदरनगर उपमंडल के अंतर्गत बडोण निवासी है। पिछले 15 सालों से वह गायन के क्षेत्र में है और इसके लिए उन्होंने कई पुरस्कारों को अपने नाम किया है।

इस वीडियो में पीतांबर महेश मन्नत और शोभा ठाकुर ने मुख्य भूमिकाऐं निभाई है। यह वीडियो सत्य घटना पर आधारित है। इसमें माता चतुर्भुजा के चमत्कारों के बारे में बताया गया है।

यह वीडियो वीरवार शाम 5:00 बजे रीलीज हुआ है। अपनी पहली एल्बम के रिलीस होने पर सुभाष राणा काफी खुश हैं।
                             वीडियो देखे
LADBHAROLNEWS.COM की तरफ से सुभाष राणा को उनकी पहली एल्बम रीलीज होने पर बहुत-बहुत बधाई!

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments