BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

जोगिंदर नगर उपमंडल की पंचायत खङीहार के जंगल में भेड़ बकरियों को चरा रहे बाप बेटे के साथ स्थानीय लोगों ने की मारपीट!


लडभडोल :- जोगिंदर नगर मंडल की दूर दराज पंचायत खङीहार के ठारा जंगल में भेड़ बकरियों को चरा रहे लोगों पर पथराव और डंडों से मार पिटाई का मामला सामने आया है।
सूत्रों के अनुसार भेड़ पालक निवासी खङिहार ने पुलिस चौकी बस्सी में प्राथमिकी दर्ज कर आरोप लगाया है कि जब वह जंगल में अपनी भेड़ बकरियों को चरा रहा था तो गांव के ही नीटू नामक व्यक्ति ने उन्हें घर जाने के लिए कहा। जब वे घर जाने लगे तो वह धमकाने लगा। बाद में लगभग 9 आदमियों ने उन पर पत्थर और डंडे बरसाने शुरू कर दिए हैं। इसके कारण भेड़ पालक और उसके बेटे को चोटें आई हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

कोरोना संक्रमण के कारण लोग डरे हुए हैं परंतु इसका मतलब ये नहीं है कि कोई भी किसी के साथ मारपीट शुरू कर दे। आदमी तो घर में रह सकते हैं परंतु जिसने ज्यादा पशु पाले हैं उनके लिए वो चारा लेने जंगल में जाएगा ही। हमें अपना परहेज करना चाहिए और कोई बात आपत्तिजनक लगे तो पुलिस को सूचित करना चाहिए।

LADBHAROLNEWS.COM इस घटना पर गहन रोष वयक्त करता है। संकट की स्थिती में भी इंसानियत का साथ नहीं छोड़ना चाहिए।

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments