BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

कोरोना वायरस के चलते बैजनाथ में मंदिरों में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर लगी रोक!


कोरोना वायरस से बचाव हेतु बैजनाथ के कई मंदिरों में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। बैजनाथ के प्रसिद्ध शिव मंदिर, महाकाल मंदिर और पपरोला के महाकाली माता मंदिर को भी बंद कर दिया गया है और स्थलों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
         
             वीडियो zoom करके देख सकते हैं

इन सभी धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालु काफी संख्या में आते हैं। बैजनाथ का शिव मंदिर पुरातत्व विभाग के अधीन आता है। पुरातत्व विभाग ने अपनी सभी इतिहासिक धरोहरों में पर्यटकों के आने पर रोक लगा दी है। बैजनाथ के सिद्धनाथ मंदिर को भी बंद कर दिया गया है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए ऐसे कदम उठाए गए हैं। सभी से सहयोग की अपील की गई है।

गौर तलब रहे कि कांगड़ा में धारा 144 भी लागू की जा चुकी है। इस धारा के तहत 3 से ज्यादा लोग स्थान पर इकट्ठा नहीं हो सकते। लडभङोल के प्रसिद्ध देवी मंदिर माता सिमस में भी स्थलों का इकट्ठा होना वर्जित कर दिया गया है।

LADBHAROLNEWS.COM की जनता से अपील है कि जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते तब तक भीड़-भाड़ वाले स्थानों में जाना बंद कर दें। साफ सफाई का ध्यान रखें और मंदिर कमेटी का सहयोग करें। जब सरकार अपने नागरिकों के लिए कठोर कदम उठा रही है तो जनता का भी फर्ज है कि हम सरकार का और प्रशासन का सहयोग करें। हम समस्त जनता से सहयोग की अपील करते हैं। धन्यवाद!

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments