BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

सराहनीय कार्य ! युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेक जसवाल ने आज लॉक डाउन के अंतर्गत गरीब परिवारों में बांटा राशन !


लडभडोल :- मुसीबत कितनी प्रबल क्यों ना हो परंतु जीत हमेशा मानवता की होती आई है। ऐसे ही मिसाल पेश की है युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेक जसवाल ने, जिन्होंने आर्थिक तंगी झेल रहे परिवारों जिनमें मृत टैक्सी चालक जगदेव का परिवार शामिल है और सुनील कुमार जिनकी किडनी खराब है और सोमा देवी जो कि एक बीमार औरत है और उनके घर में कोई कमाने वाला नहीं है, पुणे राशन पानी मुहैया करवाकर मानवता की एक मिसाल पेश की है।
                              वीडियो
युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेक जसवाल ने बताया कि इस कार्य में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डा राकेश धरवाल ने भी अपना विशेष योगदान दिया है।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा  कि प्रशासन को भी इस कार्य में आगे आना चाहिए।
विवेक जसवाल ने बताया  कि युवा तथा ब्लॉक कांग्रेस असहाय तथा ग़रीब लोगों की यथा संभव सहायता करेगी तथा उनके घर जाकर दवाईयां तथा मुफ्त राशन बांटेगी। 

युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि किसी भी सहायता हेतु उनके नंबर 9817681764 पर संपर्क कर सकते हैं।
                                     वीडियो।   


LADBHAROLNEWS.COM युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेक जसवाल के इस नेक कार्य की सराहना करता है।
                                   वीडियो

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments